आज का राशिफल

विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली भरतपुर : ऐतिहासिक गंगा मंदिर सुल्तानपुर में स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक बुलंदशहर में मुठभेड़ मे दो इनामी बदमाश गिरफ्तार गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर पांच सहकारिता अधिकारियों को जारी किए गए नोटिस पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 5 किलोमीटर जाल फेंसिंग का काम हुआ पूरा पीलीभीत के पत्रकार का हल्द्वानी में आकस्मिक निधन होने से शोक सरकारी ऐप से करें UPI Payment आज का राशिफल अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ

आज का राशिफल

Priya Patwal 11-07-2023 11:03:09

सिमरन सिंह  
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया, 
नई दिल्ली:  

मेष राशि:

मेष राशि वालों के सितारे बताते हैं कि आप अपने लंबे समय से पेंडिंग किसी डील को फाइनल कर पाएंगे। आपके कुछ अटके हुए काम भी आज बनेंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी या उत्सव मना सकते हैं। रात्रि के समय आज आप किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम भी आपके बनेंगे।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि वालों का दिमाग आज खूब चलेगा। आप कारोबार व्यापार से संबंधित कोई योजना बना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते है। सलाह है कि अपने सामान का ध्यान रखें, सजगता और सतर्कता का भी ध्यान रखें। दफ्तर में भी आज आपके अनुकूल माहौल बनेगा, जिससे आपको फायदा होगा। बिजनस में आज आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार के बच्चों और निकट संबंधियों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मिथुन राशि:

आज मिथुन राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, आज आपके मन में व्यवसाय के लिए जो भी विचार आए उसे तुरंत आगे बढ़ा दें अधिक सोच विचार न करें नहीं तो बाद में इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने मन की बात किसी सहकर्मी को न बताएं, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। सेहत के मामले में आज आपको सजग रहना चाहिए, स्वास्थ्य नरम रह सकता है। आपके घर शाम को किसी मेहमान का आगमन भी आज हो सकता है।

​कर्क राशि:

सितारे बताते हैं कि आज का दिन कर्क राशि के जातकों को लिए कुछ उतार-चढाव भरा रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। धैेर्य और संयम बनाए रखना होगा। दफ्तर में आज आपके अधिकारी आपको कुछ ज्यादा काम सौंप सकते हैं, जिससे आपको मानसिक और शारीरिक परेशानी होगी। लेकिन आप अपनी मेहनत और लगनशीलता से उसे पूरा कर पाने में सफल होंगे। आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है, ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि:

सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपके कुछ शत्रु आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगे।, लेकिन आप धैर्य साहस और चतुराई से सभी को मात देने में सफल होंगे। बिजनस करने वाले लोग आज अगर किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो, अपने विचार को हो सके तो आज टाल दें क्योंकि इससे बाद में आपको परेशानी हो सकती है। धर्म कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आज आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

कन्या राशि:

सितारे बता रहे हैं कि आज कन्या राशि के जातकों को अपने व्यवहार में संयम रखना होगा। क्रोध और अव्यवहारिकता से आपके बनते काम भी बिगाड़ सकते हैं।
यदि आज आस-पड़ोस में किसी से कोई विवाद होता है तो आपको बातचीत से सुलझान के कोशिश करें विवाद को आगे न बढ़ने दें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज आर्थिक लेन देन करते हुए उधार से बचें नहीं तो इसको लेकर परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ कहासुनी भी हो सकती है।

​तुला राशि:

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह भी आज आपको मिल सकता है। भौतिक वस्तुओं जैसे वस्त्र, शौक श्रृंगार की चीजों पर आपको धन खर्च हो सकता है। आज शाम को आप जीवनसाथी के साथ रोमांचक पल बिताएंगे। सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि:

सितारे बता रहे हैं कि आज वृश्चिक राशि के जातक नौकरी और व्यवसाय में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर इनको बड़ा लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के प्रभाव में आज वृद्धि हो सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कोई प्रस्ताव आ सकता है, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल बन सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर के लिए आज आप कुछ प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी।
धनु राशि:

धनु राशि वालों को आज आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कारोबार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप थोड़ा जोखिम लेंगे तो यह आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आज यदि आपके परिवार में संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा था तो इसका कुछ समाधान निकल सकता है। आज आपको किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

मकर राशि:

आप साझेदारी में कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो आज मकर राशि वालों को उसमें लाभ मिलेगा। आज कई तरह के काम हाथ में आने से आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है और मन विचलित हो सकती है। दांपत्य जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी होना संभव है। संतान के विवाह की बात चल रही तो आज इसमें प्रगति संभव है।
कुंभ राशि:

आज कुंभ राशि वालों के सितारे बताते हैं कि, आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा क्योंकि बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़: सकता है। आज अगर आपको बिजनस में कोई भी बड़ा फैसला लेना हो तो बहुत सोच-विचार कर लें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है। आज आपके घर में किसी महत्वपूर्ण काम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की जरूरत पड़ेगी।

मीन राशि:

मीन राशि वालों के सितारे बताते हैं कि, आज आप जो भी नया काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप किसी व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आ सकते हैं। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पाने में सफल रहेंगे जिसकी आपको काफी समय से चाहत रही है। पारिवारिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो आज आप उसे बहुत ही शांति और धैर्य के साथ सुलझाने में सफल होंगे।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :